थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के मामा ने भरोसे को शर्मसार कर दिया। खेत में व्यस्त पति ने अपनी बीमार पत्नी को दवा दिलाने के लिए मामा के साथ अस्पताल भेजा था। लौटते समय रास्ते में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता तीन बच्चों की मां है। उसकी तबीयत खराब होने पर उसका पति, जो खेत में गेहूं की कटाई में जुटा था, ने दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले व्यक्ति से महिला को दवा दिलाने के लिए कहा। डॉक्टर को दिखाने के बाद जब दोनों लौट रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी की नीयत बिगड़ गई। उसने बाइक रोककर महिला को जबरन एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर उसे घर छोड़कर फरार हो गया।
घटना से आहत महिला ने घर पहुंचते ही पति और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद पति महिला को लेकर मवई थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर ग्राम फरीदपुर निवासी भैरो प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
ReplyForward
|