अयोध्या।
रुदौली रौजागांव चीनी मिल में मिल कर्मचारियों द्वारा किसान को मारने का मामला सामने आया है।किसान की आंख में गंभीर चोटें आईं हैं।मौके पर रुदौली सीओ आशीष निगम सहित पटरंगा थानाध्यक्ष शशिकांत यादव व हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौजूद हैं।आक्रोशित किसानों को समझाने जुटा पुलिस प्रशासन।भाकियू नेता रवि शंकर पांडे किसानों के साथ पुलिस से कर रहे वार्ता।घायल किसान सराय मुगल का बताया जा रहा है।पुलिस ने घायल किसान को सीएचसी रुदौली में कराया भर्ती।गुरुवार की रात्रि 9 बजे का मामला।मारपीट की वजह अभी स्पष्ठ नही हो पाया है।
अयोध्या के रौजागांव चीनी मिल में किसान की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि मिल के कर्मी ने गन्ने से किसान की पिटाई की, जिससे किसान की आंख में गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद आक्रोशित किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में मिल का घेराव शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान आरोपी मिल कर्मी और अन्य जिम्मेदार पर कार्रवाई को लेकर अड़े हुए हैं। घायल किसान भीष्म को रुदौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को गन्ना की तौल कराने गए एक किसान के साथ चीनी मिल कर्मियों की कहासुनी हुई। इसके बाद एक मिल कर्मी ने गन्ने से उसे पीटना शुरू कर दिया। जिससे किसान की आंख में चोट लग गई। रात करीब दस बजे हुए इस घटनाक्रम की खबर जैसे भारतीय किसान यूनियन और क्षेत्र के अन्य किसानों को लगी तो बड़ी संख्या में किसान मिल गेट पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। किसानों का जमावड़ा देख मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया। इसी बीच सूचना पर सीओ आशीष निगम कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और भाकियू नेता रवि शंकर पाण्डेय समेत किसानों को समझाने में लगे रहे। हालांकि आक्रोशित किसान आरोपी मिल कर्मी और अन्य जिम्मेदार पर कार्रवाई को लेकर अड़े हुए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम का कहना है कि तहरीर मिलने कर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।