लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,

त्रिगुट संवाददाता
अयोध्या।। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान  अयोध्या पहुंचे,। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेश में लोजपा की मजबूत भागीदारी की तैयारी – अरविंद पासवान हमारे त्रिगुट सवांददाता से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने कहा कि 2027 के चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की निश्चित रूप से भागीदारी होगी। उन्होंने कहा,
“हमारी पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के लिए हम युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। हमारा संगठन अब धरातल पर उतर चुका है और लोग तेजी से चिराग पासवान जी से जुड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी की सहभागिता सुनिश्चित होगी।”एनडीए के प्रमुख घटक दल के रूप में उतरेंगे चुनावी मैदान मेंअरविंद पासवान ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की प्रमुख घटक पार्टी है और उत्तर प्रदेश में भी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा,”जैसे हम झारखंड, नागालैंड और बिहार में एनडीए के साथ हैं, वैसे ही उत्तर प्रदेश में भी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ें और संगठन को मजबूत करें।”अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद पासवान ने कहा,”अखिलेश यादव के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाकुंभ में अद्भुत व्यवस्थाएं की गईं। जितनी भीड़ की उम्मीद थी, उससे कहीं ज्यादा लोग स्नान के लिए पहुंचे, जो सरकार की शानदार व्यवस्थाओं को दर्शाता है। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं।”अरविंद पासवान ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के लिए अयोध्या आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के चुनावों में पार्टी को मजबूती से उतारने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top