मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ! जान से मारने की धमकी 26 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मार

UP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक युवक ने डायल 112 पर पुलिस को फोन कर कहा कि 26 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मार देंगे। मुख्यमंत्री के लिए इस तरह की धमकी सुनते ही खलबली मच गई। पुलिस तत्काल फास्ट हो गई। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेने के बाद दबिश शूरू कर दी। देर रात फोन करने वाले को दबोच लिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।

बैरियर दो चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह के मुताबिक मंगलवार की रात 112 नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन किया था जिसने अपना नाम अनिल कुमार बताया था। उसका कहना था कि शाम करीब सात बजे उसका दोस्त पुष्पेंद्र बाइक लेकर गया था और अब तक वापस नहीं आया है।

पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और धौरेरामाफी पहुंची। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने युवक से दोबारा संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अब चारबाग स्टेशन लखनऊ आ गया है। इतना ही नहीं, उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। उनको जान से मारने की धमकी देने लगा।

पांच मिनट बाद किया फोन, दी धमकी
रात करीब 9:07 बजे 112 नंबर पर उसी व्यक्ति ने दोबारा फोन किया। इस बार उसने धमकी दी कि 26 जनवरी को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मार देगा। उसने धमकी देकर फोन काट दिया। पुलिस ने दोबारा उस नंबर पर संपर्क किया तो वह स्विच ऑफ हो गया था। तत्काल पुलिस की एक टीम धौरेरामाफी पहुंची। वहां काफी खोजबीन के बाद भी अनिल हाथ नहीं आया। पुलिस ने मोबाइल नंबर की मदद से उसे ट्रेस करना शुरू किया।

देर रात आशुतोष सिटी कालोनी से उसे दबोच लिया गया। पकड़ा गया अनिल कुमार नवाबगंज के ग्राम रिछौला चौधरी का रहने वाला है और इस समय आशुतोष सिटी इज्जतनगर में रह रहा है। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई और काफी देर तक पूछताछ की। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन परिस्थितियों में उसने ऐसा किया। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top