अयोध्या और सुल्तानपुर के बीच सफर जल्द ही आसान और तेज होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने करीब 71 किमी लंबे सिक्स लेन हाईवे के पहले चरण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। पहले चरण में सुल्तानपुर से गुप्तारगंज तक 23 किमी लंबे हिस्से का निर्माण किया जाएगा। जिस पर अनुमानित खर्च 1500 करोड़ रुपये है। योजना को मार्च 2025 में शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शासन ने प्रतापगढ़ से अयोध्या तक सिक्स लेन हाईवे निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना के अंतर्गत सुल्तानपुर से अयोध्या तक के मार्ग को दो चरणों में तैयार किया जाएगा। पहले चरण में सुल्तानपुर से गुप्तारगंज और दूसरे चरण में गुप्तारगंज से अयोध्या तक का लगभग 48 किमी लंबा मार्ग विकसित किया जाएगा। सुल्तानपुर शहर के पश्चिम में हसनपुर के पास से यह हाईवे अयोध्या की ओर निकलेगा। इससे लोगों का लाभ मिलेगा।
चिह्नित भूमि का होगा गजट
■ राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता विकास कुमार ने बताया कि पहले चरण की कार्ययोजना शासन को भेजी जा चुकी है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी,भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए चिह्नित भूमि का गजट नोटिफिकेशन कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
■ इस परियोजना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह है। हसनपुर निवासी विनोद तिवारी ने कहा कि अयोध्या तक का सफर अक्सर जाम और खराब सड़कों की वजह से मुश्किल भरा होता था। हाईवे बनने से समय बचेगा
प्रशासन भी सक्रिय

परियोजना से जुड़ी मुख्य बातेंः
■ कुल लंबाई: 71 किमी
■ पहले चरण में सुल्तानपुर से गुप्तारगंज (23 किमी)
दूसरे चरण में गुप्तारगंज से अयोध्या (48 किमी)
■ लागत (पहला चरण): करीब 1500 करोड़ रुपये
मुख्य चार लेन दोनों ओर दो-दो लेन की सर्विस रोड
■ निर्माण से जुड़े लाभः सुगम यात्रा,क्षेत्रीय विकास,दुर्घटना में कमी,व्यापार को बढ़ावा आदि।