अयोध्या में महिलाओं का नहाते हुए वीडियो बना रहा था, गेस्ट हाउस में रंगे हाथ पकड़ा गया

अयोध्या के गेस्ट हाउस में महिला के नहाते हुए वीडियो बनाने वाला युवक पकड़ा गया। शुक्रवार सुबह साढ़े 6 बजे महिला श्रद्धालु बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी की परछाई उसे दिख गई।महिला ने देखा तो युवक वीडियो बना रहा था। यह देखकर महिला घबरा गई। चीखते हुए बाथरूम से निकली। आवाज सुनकर गेस्ट हाउस में ठहरे लोग पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की तो महिलाओं के नहाते हुए 10 वीडियो मिले हैं। पूरा मामला राजा गेस्ट हाउस का है। यह राम मंदिर के गेट नंबर 3 से 50 मीटर की दूरी पर है।
अयोध्या-राम नगरी में महिलाओं के साथ अभद्रता,गेस्ट हाउस में रुकी महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप, बाथरूम में नहाते वक्त वीडियो बनाने का लगाया आरोप ,श्रद्धालु की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को लिया हिरासत में ,राम जन्मभूमि के VIP दर्शन मार्ग गेट नंबर 3 के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस का मामला,पुलिस आरोपी युवक से कर रही है पूछताछ, सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपों के मोबाइल से कई अश्लील फोटो और वीडियो भी बरामद, सुबह 6:00 नहाते वक्त बाथरूम में महिला श्रद्धालु का वीडियो बना रहा था आरोपी सौरभ,आरोपी सौरभ बहराइच जनपद का है रहने वाला, अयोध्या के एक गेस्ट हाउस में करता है काम।
अयोध्या-राम जन्मभूमि परिसर में लगाया गया राम मंदिर के संघर्ष की गाथा, पीतल के प्लेट पर राम मंदिर के संघर्ष और इतिहास को गया है दर्शाया, राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से गया है लगाया, राम भक्तों को राम मंदिर के इतिहास और आंदोलन की मिलेगी जानकारी, राम मंदिर के 500 वर्षों के संघर्ष को जान सकेंगे राम भक्त,राम मंदिर आंदोलन से लेकर राम मंदिर के इतिहास को बारीकी से गया है दर्शाया, आने वाली पीढ़ी की जानकारी के लिए राम मंदिर परिसर में लगाया गया है राम मंदिर का इतिहास।
*अयोध्या बीकापुर पहुंचे नए sdm विकास संभाला कार्यभार*
अयोध्या।बीकापुर तहसील पहुंच कर नए sdm विकास धर द्विवेदी ने संभाला कार्य भार। आम लोगों की समस्याओं को दूर करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं पर रहेगा मुख्य फोकस।
लखनऊ: गाजीपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन टीचर को घर में बुलाकर बंधक बनाया गया और तीन लाख रुपये की लूट की गई। आरोपी टीचर से ग्राइंडर ऐप पर मिले थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गाजियाबाद: खोड़ा के राजीव विहार में आंधी व बारिश के बाद ट्रांसफार्मर में उतरे करंट से तीन गोवंशों की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
सिद्धार्थनगर: खेसरहा क्षेत्र के झहराव पिपरा गांव के पास सिवान में 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालत में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू की है।
गाजियाबाद: मोहननगर के पास कार में रील बनाते समय गोली चलने से बीसीए छात्र घायल हो गया। साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार किया।
वाराणसी: सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी पहुंचे। वह मेंहदीगंज में होने वाली जनसभा स्थल पर भी पहुंचे। कुछ ही देर में पीएम के आगमन की उम्मीद है।
कानपुर: पुराने सीसामऊ में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने कार को आग के हवाले कर फरार हो गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई लेकिन कार पूरी तरह जल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद: टीबी की पहचान के लिए गाजियाबाद के तीन केंद्रों पर AI सॉफ्टवेयर एक्स-रे मशीनों में इंस्टॉल किया जाएगा। इससे जांच प्रक्रिया तेज होगी और ऑपरेटरों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कुशीनगर: हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है, आशंका है कि यह 20 दिन से लापता व्यक्ति का हो सकता है।
जालौन: कैलिया थाना क्षेत्र के खैरी गांव में रिटायर्ड फौजी ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे में खून से लथपथ शव मिला, पास में अवैध तमंचा पड़ा था। पुलिस जांच में जुटी है।
देहरादून: सीएम धामी ने ‘रजत से स्वर्ण की ओर’ कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने राज्य की प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि निष्ठा और समर्पण से उत्तराखंड आत्मनिर्भर बनेगा। बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी आई।
पीलीभीत: मरौरी खास गांव के गेहूं के खेत में मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। किसानों की सूचना पर वन विभाग ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा और खन्नौत नदी में छोड़ दिया।
लखनऊ: वकील अशोक पांडे को हाईकोर्ट ने अवमानना के मामले में छह महीने की सजा और 2000 रुपये जुर्माना लगाया। सजा पूरी करने के लिए एक हफ्ते के अंदर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने को कहा गया।
कन्नौज: पाल चौराहे पर दिनदहाड़े दबंगों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल लूट लिया। विरोध करने पर धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है और मामला दर्ज किया गया।
सुल्तानपुर: असरोगा गांव में कोटेदार की शिकायत करने पर पिटाई में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 21 जनवरी की है, वृद्ध सुल्तानपुर अस्पताल में भर्ती था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली: अमेरिकी टैरिफ से राहत के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिली। सेंसेक्स 1121 अंकों की तेजी के साथ 74968 पर और निफ्टी 362 अंक बढ़कर 22761 पर पहुंच गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top